मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।