मेरठ के ढोलकी मोहल्ला सदर स्थित श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ में सप्तम पर्युषण पर्व का आयोजन किया गया। सोमवार को धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कल्पसूत्र पूजन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।