खेल दिवस के अवसर पर पंख हौसलों की उड़ान संस्था की ओर से खेल महोत्सव-2026 के समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेवी चिकारा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सोमेंद्र तोमर ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। इस मौके पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा नेता कमल दत शर्मा, विमल शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, भाजपा नेता बलराज डूंगर आदि मौजूद रहे।