मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव स्थित आमिर होटल में रोटी बनाते समय कथित तौर पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की चार धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में मुस्तकीम पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।