मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में बुधवार को सड़क परिवहन विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक, जिलाधिकारी वीके सिंह, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक गुलाम मोहम्मद और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी समेत परिवहन विभाग के आरएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान मौजूद लोगों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।