फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल सीबीएफसी के सलाहकार पैनल में शामिल, कह दी ये बात

मेरठ की अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के दिल्ली क्षेत्रीय सलाहकार पैनल का सदस्य नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उनका कार्यकाल तीन वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा। नियुक्ति पर गरिमा अग्रवाल ने रविवार को गढ़ रोड स्थित एस टू एस रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार और मंत्रालय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण से करेंगी। उनका प्रयास भारतीय संस्कृति, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ उत्तर प्रदेश व मेरठ के स्थानीय कलाकारों और युवाओं को फिल्म जगत में अधिक अवसर दिलाना रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें