मेरठ। हस्तिनापुर में चल रहे रामलीला मंचन में रविवार को लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध का भावपूर्ण मंचन किया गया। युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्तिबाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। यह देखकर भगवान श्रीराम व्याकुल हो उठे। इसके बाद वैद्य के परामर्श पर लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए हनुमान संजीवनी बूटी लेने पर्वत पर पहुंचे। हनुमान के पर्वत उठाकर लाने के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।