फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सर्राफा व्यापारी से लूट का 25 हजारी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

मेरठ। भावनपुर थाना के हसनपुर कदीम पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर 21 अप्रैल को ब्रह्मपुरी मास्टर कालोनी निवासी सर्राफा व्यापारी गौरव वर्मा की बाईक को धक्का देते हुए उसके पास से बैग में रखी ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए थे। जिसमें वाच्छित चल रहें बदमाश राहूल वेद निवासी सिंघावली निकट माता मंदिर, थाना अंबाला को आगरा एसटीएफ की टीम लेकर थाना भावनपुर पहुंची। जहां उसने घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस जिठौली निर्माणाधीन पुल के पिलर नंबर 24 के पास छिपाने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस बदमाश को लेकर मौके पर पहुंची,तभी बदमाश ने पिलर के पास से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। वही जवाबी कार्यवाही के दौरान एक गोली ईनामी बदमाश के पैर में जा लगी। थाना ब्रह्मपुरी के मास्टर कालोनी निवासी गौरव वर्मा पुत्र राम गोपाल वर्मा 21 अप्रैल को बाजार से अपना नियमित काम निपटाने के बाद बाईक पर सवार होकर हसनपुर कलां दुकान पर जा रहा था। वही गौरव वर्मा से हसनपुर कदीम पुलिस चौकी से मात्र ड़ेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बाईक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को बाईक से गिराते हुए तमंचे के बल पर उससे बैग छीनते हुए फरार हो गए थे। जिसमें सोने चांदी के जेवरात मौजूद थे। उक्त घटना में सोमवार को आगरा एसटीएफ की टीम 25 हजार के ईनामी बदमाश राहूल वेद पुत्र जोगेंद्र वेद निवासी सिंघावली, निकट माता मंदिर थाना अंबाला को लेकर भावनपुर पहुंची। जहां पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बदमाश ने उक्त घटना को कबूल करते हुए घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस जिठौली थाना भावनपुर निर्माणाधीन पुल के पास पिलर संख्या 24 के पास छिपाने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस बदमाश की निशानदेह से तमंचा और कारतूस बरामद करने पहुंची,जहां पर बदमाश ने अचानक छिपा हुआ तमंचा निकालते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर जा गिरा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें