फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बदहाल सड़क को लेकर सात साल की बच्ची ने डीएम से की शिकायत

Pragati Chand Updated Mon, 31 Aug 2026 03:51 PM IST

मऊ में विकास का दावा करने वाली नगर पालिका के विकास की पोल उस समय खुल गई। जब सात वर्ष की समरा नाज जो कि बदहाल सड़क की समस्या को लेकर सोमवार को डीएम आनंद वर्धन से इस संबंध में शिकायत की। पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने जिलाधिकारी से खराब सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मासूम बच्ची की फरियाद को लेकर डीएम ने बेहद गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में सुधार का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया। शिकायतकर्ता समरा नाज़ ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ता बेहद खराब होने के कारण उसे आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। खराब सड़क के चलते कई बार उसे चोट भी लग जाती है। वहीं, रास्ते की स्थिति के कारण उसकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिसके चलते उसे स्कूल में डांट सुननी पड़ती है। छात्रा ने डीएम आनंद वर्धन के सवाल पर बताया कि वह ऑटो से स्कूल जाती है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण रास्ते में काफी परेशानी होती है। बच्ची ने डीएम से जल्द से जल्द सड़क ठीक कराने की अपील की।छात्रा की शिकायत को डीएम ने बेहद गंभीरता से सुनी। उन्होंने समरा नाज से उसकी समस्या के बारे में जानकारी ली और तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि बच्ची की शिकायत के आधार पर सड़क की स्थिति की जांच कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें