फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संविधान दिवस पर डाॅ. आंबेडकर को किया नमन, संवारे जाएंगे 50 स्थल

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यालय पर बैठक आयोजित कर संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की शपथ ली गई। संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी और 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत किया। बाबा साहब ने नागरिकों को खुली हवा में सांस लेने और सम्मान से जीने का अधिकार दिया। डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमाओं और उनसे जुड़े पार्कों के सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य वृहद पैमाने पर शुरू किया गया है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ऐसे 50 स्थलों पर कार्य प्रारंभ हुआ है, जहां प्रति स्थल कम से कम 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने गुणवत्ता और आदर के साथ काम कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। नागरिकों से सांस्कृतिक विरासत व महापुरुषों का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर स्वयं, समाज और देश को विकसित बनाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें