ब्रजभूमि की आध्यात्मिक धरा पर शुक्रवार को उद्योगपति अनंत अंबानी ने गिरिराजजी के दरबार में हाजिरी लगाई। जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से सेवा-पूजन कर प्रभु को विविध भोग समर्पित किए। गंगाधाम आश्रम से मुखारविंद मंदिर पहुंचकर अनंत अंबानी ने गिरिराजजी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट कर परिक्रमा की। इस दौरान नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा उनके साथ रहे।