फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज, कई थामेंगे पार्टी का दामन

मथुरा में सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की भागीदारी के मुद्दे पर कांग्रेस 22 नवंबर को दामोदरपुरा के होली पार्क में सम्मेलन करेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के कांग्रेस में शामिल होने का भी दावा किया गया है। शुक्रवार को सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि सम्मेलन में जातिगत जनगणना, आरक्षण, सामाजिक-आर्थिक समानता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों को आबादी के अनुपात में अधिकार और भागीदारी मिलनी चाहिए। पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिलना जरूरी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने शिक्षा, रोजगार और राजनीति में कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि दलित और वंचित समाज को आज भी अपने संवैधानिक अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सम्मेलन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना', राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी और ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों के लिए ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में केके गौतम, राजन पाठक, बलवीर प्रधान, प्रवीण ठाकुर, डॉ. अशोक सैनी, काशन रिजवी, मृणाल मिश्रा, रमेश कश्यप, करन निषाद, पंकज चौधरी, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, मोहन नेताजी, दीपक दीक्षित, अमित दीक्षित, राजा गौतम, शैलेंद्र चौधरी, हरदेव सिंह और अशोक निषाद सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें