फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, राधिका विहार में 22 रैंप ध्वस्त

मथुरा में अवैध निर्माणों के खिलाफ मंगलवार को दो स्थानों पर कार्रवाई की गई। विकास प्राधिकरण ने हाईवे के बाद पुल के पास करीब तीन बीघा में विकसित हो रही अनधिकृत कॉलोनी की बाउंड्रीवाल, सड़क और एक भवन को ध्वस्त किया। वहीं आवास विकास परिषद ने राधिका विहार कॉलोनी फेस-1 में सड़क और नाली निर्माण में बाधक 22 रैंप हटाए। विप्रा के सेक्टर-5 में राधारानी ढाबा और एमआरएफ टायर शोरूम के पास रामजी लाल मिश्री द्वारा बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित करने पर वाद दर्ज किया था। विप्रा ने 27 सितंबर 2024 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया था। इससे पहले 3 दिसंबर 2024 और 26 मई 2026 को भी कार्रवाई हुई, लेकिन विप्रा के अनुसार कॉलोनी का विस्तार फिर किया जाने लगा। मंगलवार को विप्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन के निर्देशन और सचिव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने निर्माण ध्वस्त कराया। वहीं राधिका विहार में एक्सईएन सूरजपाल सिंह के निर्देश पर जेसीबी से 22 अवैध रैंप ढहाए गए। अभियान का नेतृत्व एई कृपांशु द्विवेदी और प्रवर्तन दल के उप प्रभारी कैप्टन मनोज कुमार ने किया। इस दौरान जेई नवीन कुमार यादव एवं कर्मचारी मौजूद रहे। परिषद के अनुसार, रैंप हटने से सड़क-नाली निर्माण और भूखंडों से गंदे पानी की निकासी सुचारु होगी। इससे पहले भूखंड स्वामियों के विरोध के कारण कार्रवाई अधूरी रह गई थी। एसई पंकज कुमार पाल ने कहा कि सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने और विकास कार्यों में बाधाएं दूर करने के लिए नियमानुसार यह कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें