फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 11 वर्ष की आरोही ने राष्ट्रीय बधिर बैडमिंटन में जीते तीन पदक

ब्रज की मात्र 11 साल की बेटी आरोही गौतम ने राष्ट्रीय बधिर बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-18 आयु वर्ग में एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीते हैं। तिरुवनंतपुरम में हुई 11वीं जूनियर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उसने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। आरोही ने मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण, बालिका युगल वर्ग में रजत और एकल मुकाबले में कांस्य पदक जीतकर देश में ब्रज का नाम रोशन किया है। उसने अंडर-18 वर्ग में अपनी उम्र से भी बड़ी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महज 11 वर्ष की उम्र में तीन राष्ट्रीय पदक जीतना उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस सफलता में उनके कोच अनवर का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने पूरी लगन से प्रशिक्षण देकर आरोही इस मुकाम तक पहुंचाया। आरोही की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उसके पिता एसपीएनएम सौभाग्य मणि गौतम एवं निशी त्यागी ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आरोही ने अपनी प्रतिभा से परिवार के साथ पूरे जिले को गौरवांवित किया है। यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणाश्रोत बनेगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें