फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समाजवादी पार्टी किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला: चुनाव आयोग से लेकर रोजगार तक उठाए सवाल

मैनपुरी समाजवादी पार्टी किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। कुसमरा नगर निवासी सपा किन्नर सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी गुरु के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं पायल सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस समय प्रदेश और देश की 'डबल इंजन सरकार' में जनता बेहद परेशान है। दलित समाज पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं और सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह वेंटिलेटर पर हैं, जहाँ अस्पतालों में मरीजों को दवाएँ तक नसीब नहीं हो रही हैं। चुनाव आयोग और मतदान पर उठाए सवाल पायल सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के सहयोग से वोटों की चोरी कराई है। उन्होंने ओम प्रकाश (ओपी) राजभर पर भी जोरदार निशाना साधा। राजभर द्वारा 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की परिभाषा 'पीट देगा अहीर' बताने पर पलटवार करते हुए उन्होंने राजभर को एक 'दलबदलू नेता' करार दिया और कहा कि उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। डिप्टी सीएम के बयान पर युवाओं में आक्रोश प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेता ने प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के एक कथित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी देने के बजाय ई-रिक्शा चलाने की सलाह दी जा रही है। प्रदेश का शिक्षित नौजवान इस अपमान को भूलेगा नहीं और आने वाले समय में चुनाव के माध्यम से इस सरकार को इसका करारा जवाब जरूर देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें