फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धान की आवक बढ़ने से नवीन मंडी के बाहर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम

करहल। कस्बा स्थित नवीन उपमंडी स्थल पर धान की आवक बढ़ने के साथ ही जाम की समस्या गंभीर होने लगी है। बुधवार को मंडी में धान लेकर आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से किरथुआ स्थित गेट से करहल और कुर्रा की ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में राहगीर फंस गए। काफी देर तक वाहन जाम में रेंगते रहे, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। धान की आवक बढ़ने के कारण मंडी के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंगलवार को भी सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लिया। करहल और कुर्रा की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन फंसने से राहगीरों को निकलने का रास्ता नहीं मिला। जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहे, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। जरूरी काम से निकले लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। एसडीएम के सीयूजी नंबर पर भी नहीं उठा फोन जाम में फंसे लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए एसडीएम के सीयूजी नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना था कि मंडी में धान की आवक बढ़ने के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके। लोगों को उम्मीद थी कि अधिकारियों को सूचना देने के बाद जाम खुलवाने के लिए तत्काल व्यवस्था की जाएगी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रशासनिक स्तर पर समय रहते व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण राहगीरों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ी। मंडी के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें