फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धान की आवक बढ़ते ही बाईपास पर लगा भीषण जाम, रातभर फंसे रहे सैकड़ों वाहन

मैनपुरी में कृषि मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही लोगों को अब जाम की समस्या से परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को राम बरात के लिए किए गए यातायात परिवर्तन की वजह से देर रात 12 बजे से ही बाईपास रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। रात से लेकर सुबह तक सैकड़ो की संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। इससे शहर से बाहर जाने वाले और बाहर से अंदर आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह करहल चौराहे से लेकर सिंधिया तिराहे और सिंधिया तिराहे से ब्रह्मदेव मंदिर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्कूल की बसें सुबह निकली तो उन्हें जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। एंबुलेंस व कई जरूरी काम से जा रहे वाहन चालकों को भी जाम की परेशानी को झेलना पड़ा। दरअसल बाईपास रोड पर नेहरू स्टेडियम के सामने मंडी का एक गेट है। इस गेट से धान के वाहन अंदर प्रवेश करते हैं। ऐसे में बाईपास रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगी है। यहां पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं दिखी। प्रशासन और यातायात पुलिस ने जाम न लगने के लिए प्लान तो बनाया था, लेकिन वह प्लान दो दिन बाद ही धराशाई हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें