निचलौल-सिसवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सेंट जॉस स्कूल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि उस समय घटनास्थल पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल वाहन पलटने के कारणों का पता नहीं चल सका है।