भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार शाम नेपाल के बुटवल स्थित एक होटल के सभागार में भव्य संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय दूतावास, काठमांडू और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संगीत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रभक्ति की झलक देखने को मिली। ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।