परतावल चौराहे पर गोरखपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा ऑटो सेल्स एवं सर्विस में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। हादसे में 20 नए स्कूटर, आठ ई-टेंपो, दर्जनों बैटरियां, सैकड़ों टायर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। दमकल की दो गाड़ियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।