धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को हनुमानगढ़ी चौराहे स्थित ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। सुबह से ही महिलाएं और पुरुष सोने-चांदी के आभूषण खरीदने पहुंचने लगे। ग्राहकों ने अपने बजट के अनुसार अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, पायल समेत अन्य आभूषणों की खरीदारी की। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में पूरे दिन रौनक बनी रही।