फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, अफसरों को दिए शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 06:22 PM IST

लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह और महिला उत्पीड़न से जुड़े 38 नए मामलों की सुनवाई की गई। इसके साथ ही आयोग के समक्ष पहले से लंबित 77 मामलों की भी समीक्षा की गई। जनसुनवाई में लंबित मामलों के पक्षकारों के साथ संबंधित मामलों की जांच कर रहे उपनिरीक्षकों को भी बुलाया गया। आयोग सदस्य ने प्रत्येक प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं ने आयोग सदस्य के सामने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। सुजीता कुमारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चिकित्सा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग की वंदना सिंह, शिक्षा विभाग के अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता मनीषा मिश्रा, विभिन्न थानों के उपनिरीक्षक, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें