फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: 'छोटी काशी' में अन्नपूर्णा रसोई बनी जरूरतमंदों का सहारा, 10 रुपये में मिलता है भरपेट भोजन

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पौराणिक शिव मंदिर के निकट नीलकंठ मैदान में संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई जरूरतमंदों का सहारा बनी हुई है। एक नवंबर 2023 को नगर के दानदाताओं के सहयोग से शुरू हुई इस रसोई से अब तक दानदाताओं की संख्या 27 से बढ़कर 468 हो गई है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिक भी सहयोग कर रहे हैं। मां अन्नपूर्णा रसोई में प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक भोजन की व्यवस्था रहती है। यहां दिव्यांगों को निशुल्क और जरूरतमंदों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है। रसोई में प्रतिदिन 200 से अधिक लोग भोजन करते हैं। संचालक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि रसोई में प्रतिदिन का मेन्यू निर्धारित है। दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का यह अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें