फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लगातार बारिश व यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर, पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

Shikha Pandey Updated Tue, 01 Sep 2026 07:36 PM IST

जिले में लगातार हो रही बारिश एवं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जोन के थाना सजेती पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमों द्वारा नदी किनारे एवं संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया जा रहा है तथा उन्हें आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा यमुना नदी के आसपास मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें संभावित खतरे के प्रति सचेत किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाएं, नदी में उतरने से बचें तथा जोखिम वाले स्थानों पर भीड़ एकत्रित न करें। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें