अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने समेत 15 सूत्रीय मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने अब 14 नवंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव करने का बड़ा ऐलान किया है। कानपुर समेत प्रदेश भर के हजारों अधिवक्ता जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर शांति मार्च निकालेंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।