फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कूड़ा निस्तारण प्लांट तक बनी चमाचम इंटरलॉकिंग सड़क, जल्द ही कूड़ा उठान शुरू होने की उम्मीद

कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट तक जाने वाले रास्ते का निर्माण करा दिया गया है। यहां इंटरलॉकिंग सड़क बनने से अब जल्द ही कूड़ा उठान शुरू होने की उम्मीद जगी है। अभी तक प्लांट तक जाने वाला रास्ता कच्चा और ऊबड़खाबड़ होने के कारण कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच पा रही थीं। इससे गांव में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब प्लांट तक चमचमाती इंटरलॉकिंग सड़क बना दी गई है। सड़क निर्माण होने से कूड़ा गाड़ी के प्लांट तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही गांव से नियमित कूड़ा उठान शुरू होगा और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें