कानपुर के फेथफुलगंज में गोकशी की घटना में वांछित चल रहे पचरोजा, जाजमऊ निवासी मो. मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम को रेलबाजार पुलिस ने रविवार सुबह शिवनारायण टंडन पुल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी देख पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है और उसने अपने भाई एहतिशाम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।