फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कॉरिडोर-2 के भूमिगत मेट्रो ट्रैक पर दीपावली बाद होगा टेस्ट रन

कॉरिडोर-2 के भूमिगत मेट्रो ट्रैक के अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउनलाइन पर दीपावली बाद ट्रेनों का टेस्ट रन शुरू हो जाएगा। सोमवार को मेट्रो के करीब 8.60 किलोमीटर लंबे दूसरे कॉरिडोर (सीएसए–बर्रा-8) के सीएसए विश्वविद्यालय परिसर स्थित डिपो में ट्रैक निर्माण का काम पूरा हो गया। डिपो में 15 ट्रैक तैयार हैं। जल्द ही डिपो में खड़ी ट्रेनों को मेनलाइन पर लाकर टेस्ट रन किया जाएगा। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 के डिपो में ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। डिपो को मेनलाइन से जोड़ने वाले रैंप पर भी ट्रैक बिछा दिया गया है। डिपो से विजयनगर स्टेशन के बीच कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउनलाइन पर ट्रेनों की टेस्टिंग जल्द शुरू होगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि कॉरिडोर के अंडरग्राउंड और एलिवेटेड, दोनों सेक्शन में सिविल निर्माण और सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें