चकेरी के एयरफोर्स एसोसिएशन द्वारा चकेरी वायुसेना में रविवार को आक्टोजेरियन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कमांडर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने 26 पूर्व वायु योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान अलग-अलग शहरों से आए वायुसेना कर्मचारियों ने कहा कि बैंक के कागजात बिल्कुल सही रखें। जिससे पेंशन में भी कोई अड़चन नहीं आएगी।