लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते घाटमपुर क्षेत्र से गुजरने वाली रिंद नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया है। गुरुवार को नदी का पानी तटवर्ती बरनाव गांव तक पहुंच गया, जिससे विनेश प्रजापति, बड़े लाल और मुंशी लाल कुशवाहा के घरों को पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। इसके अलावा क्षेत्र के किसानों की करीब पचास बीघे तिली की फसल भी पूरी तरह जलमग्न हो गई है। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह ने प्रभावित परिवारों को सतर्क रहने की सलाह दी है और स्थिति से लेखपाल को अवगत करा दिया है।