घाटमपुर में लगातार हो रही बारिश से बरनाव गांव में बुधवार आधी रात एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में वृद्धा व पुत्र मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।