शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पूरे शहर में ग्रैंड चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रेल बाजार के अंतर्गत सुजातगंज चौकी पुलिस ने अपने क्षेत्र में सीओडी पुल उतरते ही सघन चेकिंग अभियान चलाया।