त्योहार बीतने के बाद भी गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव की मुख्य बस्ती के पास जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण गंदगी फैल रही है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहार के दौरान भी नियमित सफाई नहीं कराई गई। अब त्योहार बीतने के बाद भी सफाईकर्मियों के नहीं पहुंचने से समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द सफाई कराने की मांग की है