फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर कूष्मांडा मंदिर जलाशय में जीवंत हुई कृष्ण लीला, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में सार्वजनिक श्री कृष्ण लीला कमेटी के तत्वावधान में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल जगन्नाथ रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। पुरानी बाजार से शुरू हुई यह यात्रा परंपरागत मार्गों से होते हुए मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर पहुंची। यहां मंदिर स्थित जलाशय (यमुना रूपी तालाब) में भगवान श्री कृष्ण ने भाई बलदाऊ, मनसुका, नारद जी और ग्वालबालों के साथ लीला करते हुए कालिया नाग का मान मर्दन किया और बकासुर का वध किया। वध के साथ ही पूरा मंदिर परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें