कानपुर के दादा नगर स्थित अमर उजाला प्रिंटिंग प्रेस में पूर्णा देवी खन्ना गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ पहुंचकर अखबार छपने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने खबरों के चयन, पेज लेआउट और आधुनिक प्रिंटिंग मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।