कानपुर में घाटमपुर के जैतीपुर गांव में बुधवार शाम स्कूल से घर लौटी हाईस्कूल की छात्रा अदिति सिंह उर्फ स्वीटी (15) घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली कनपटी में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सीआरपीएफ में तैनात पिता के मुताबिक साफ करके रखी पिस्टल उठाकर देखने के दौरान गोली चल गई, वहीं परिजन छात्रा को सीएचसी से हैलट रेफर किए जाने के बाद निजी अस्पताल ले गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।