फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वार्षिक समारोह में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से सजी सांस्कृतिक संध्या

द चिंटल्स स्कूल, रतनलालनगर के जूनियर विंग का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘कृष्णावतारम्’ धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। टॉडलर्स से प्रेप तक के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जन्म, माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन पर्वत लीला का मंचन किया। राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। अंत में अभिभावकों ने भी नृत्य प्रस्तुतियां दीं। संचालन निदेशक डॉ. कविशा खुराना विज ने किया। इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस मीनल सरना, निदेशक अनुराग विज और प्रधानाचार्या नंदिता बसाक मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें