कोतवाली थाना और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह साल से फरार चल रहे 25 हजार रके इनामी गैंगस्टर गुड्डू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फर्जी दस्तावेज व फर्जी जमानतदार खड़े कर कोर्ट से जमानत लेकर जेल से बाहर आया था और फरार हो गया था।