फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉनकॉर कनेक्ट: किफायती लॉजिस्टिक्स पर जोर, एयर कारगो की सुविधा भी जल्द

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कॉनकॉर) की ओर से बृहस्पतिवार को मोतीझील स्थित होटल में निर्यातकों और कारोबारियों के साथ ट्रेड मीट का आयोजन किया गया। इसमें अफसरों ने बताया कि निर्यात बढ़ाने में लॉजिस्टिक्स सेवा की सबसे बड़ी भूमिका होती है। कॉनकॉर का जोर किफ़ायती लॉजिस्टिक्स पर है। जल्द ही शहर स्थित एयरपोर्ट के जरिए कारगो सेवा शुरू की जा सकती है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कानपुर से दादरी होते हुए मूंदरा पोर्ट के लिए जल्द ट्रेन चलाने का भी प्रयास है। जेएनपीटी और मूंदरा पोर्ट से डबल डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्य अतिथि, निदेशक कॉनकॉर (अंतरराष्ट्रीय विपणन एवं परिचालन) विजय कुमार सिंह ने कहा कि देश में कंटेनर निर्माण की दिशा में पहल शुरू की गई है। कॉनकॉर की बाजार हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है। जिसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कॉनकॉर के अभी 68 टर्मिनल हैं। जिसे बढ़ाकर 100 किया जाना प्रस्तावित है। कानपुर में लॉजिस्टिक्स का बड़ा बाजार है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का मुंबई स्थित जेएनपीटी से जुड़ाव पूरा हो चुका है। जिससे कंटेनर ट्रेनों का संचालन सुचारु हुआ है। कॉनकॉर जेएनपीटी और मूंदरा पोर्ट से डबल डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इन सेवाओं से अधिक कंटेनरों का परिवहन संभव होगा। जिससे पारगमन समय और लागत में कमी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें