इंदिरा नगर तिराहे पर ऑटो और विक्रम चालकों का सड़क पर कब्जा यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बना हुआ है। जीटी रोड की करीब आधी लेन पर ऑटो और विक्रम चालक वाहन खड़े कर सवारियों का इंतजार करते हैं। इससे कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर बगिया क्रासिंग के सामने तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।