आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में रविवार रात घर के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक जलकर खाक हो गई। बाइक मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।