सासनी में मंगलवार दोपहर हर्दपुर मार्ग पर एक गूलर के पेड़ से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रस्से से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक ने ऑरेंज टी-शर्ट और एडिडास का पजामा पहना था। उसकी सीट 100 बाइक पेड़ के पास खड़ी मिली। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है।