फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदपा के पारासर गांव में निकला 15 फीट लंबा अजगर

चंदपा कोतवाली क्षेत्र के पारासर गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे हड़कंप मच गया। एक 15 फीट लंबा अजगर गांव में निकल आया। उसने एक सियार को अपना निवाला बना लिया। सियार के चिल्लाने पर लोगों ने अजगर को विजय उपाध्याय के मकान के पास देखा। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। यतीश भारद्वाज, बंटी गोला, अजीत गोला प्रवीण और उपाध्याय की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वे अजगर को अपने साथ ले गए। टीम ने लोगों को आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की सलाह दी। उन्होंने अजगर दिखने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें