फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, VIDEO

जिले में प्रथम आगमन पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव का संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार स्वागत किया। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शहर के सिंचाई विभाग चौराहा पर आयोजित स्वागत समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव ने कहा कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी शासन स्तर पर संगठन के प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से रखेगा। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली, आठवें वेतन आयोग का गठन शामिल है। साथ ही वेतन विसंगति दूर करने, चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाने, पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली बनाने की भी मांग की जाएगी। वहीं, संगठन संविदा पर कार्यरत कर्मियों का प्रतिमाह 28,000 रूपया मानदेय, लिपिक संवर्ग की लंबित पदस्थापना और पदोन्नति की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने पर भी जोर दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिसंबर माह में पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए कर्मचारियों को तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर उप्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिलामंत्री ईश्वर यादव, जेपी यादव, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें