फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर पुलिस को मिली सफलता, दोहरे हत्याकांड में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में मां-बेटी की गला रेतकर की गई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की रात को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के नामजद और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू उर्फ परवेज को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चापड़ और मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें