स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के अभियान में बुधवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। आरके पब्लिक अकादमी, बद्दूपुर नहर की स्कूली बस का परमिट वर्ष 2018 से और फिटनेस वर्ष 2022 से समाप्त होने के बावजूद उसका संचालन किया जा रहा था। जांच में अनियमितता मिलने पर एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव और पीटीओ लव कुमार सिंह की टीम ने बस को सीज कर दुल्लहपुर थाने में खड़ा करा दिया। बस पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।