फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा के सकीट नगर में बनी बीआरसी पर मीना मंच की दो दिवसीय कार्यशाला

एटा के सकीट नगर में बनी बीआरसी पर मीना मंच की दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में टी ओ टी शिक्षक द्वारा शिक्षकों को मीना मंच के उद्देश्यों और संचालन की प्रक्रिया के बारे में बताया। बृहस्पतिवार को बीआरसी पर मीना मंच के दौरान टीओटी शिक्षकों में बिम्बसार बौद्ध, प्रियंबदा और प्रीती रावत ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में हर शनिवार को मीना मंच का आयोजन किया जाता है। स्कूल के बच्चों को अच्छी गतिविधियों और शारीरिक बदलाव के बारे में बताया जाए। बच्चों के परिजनों को भी बुलाकर मीना मंच के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए, जिससे अच्छे से फीडबैक लिया जा सके। उन्होंने कहा कि मीना मंच का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और जीवन कौशल को विकसित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि हर कंपोजिट विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में एचएमएच कॉर्नर बना है। जिसमें सेनेट्री पैड, ड्रेस, तौलिया, साबुन और अन्य सामान उपलब्ध कराए जाएं। ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें। एचएमएच कॉर्नर की साफ-सफाई और सामग्री की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए उन्होंने शिक्षकों को मीना मंच के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों, टीम गठन, शनिवार सत्रों के संचालन और रजिस्टर संधारण के बारे में भी विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने भी अपने-अपने विद्यालयों में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी, जिसका टीओटी शिक्षकों ने समाधान बताया।अंत में शिक्षकों को अपने विद्यालयों में मीना मंच का प्रभावी संचालन करने और छात्राओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान शिक्षक में विनोद कुमार,योगेंद्र कुमार,मानपाल सिंह,मनोज कुमार,सुनीता यादव,रजनी यादव,प्रीति सिंह,प्रेमलता, संजीव कुमार समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें