फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:बंदूक चोरी करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचे

एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भूरा में लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को पकड़ लिया गया। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 10 अक्तूबर को नगला भूरा निवासी अरविंदर के घर से लाइसेंसी बंदूक और अन्य सामान चोरी हुआ था। बुधवार रात किला बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कासगंज के सोरों क्षेत्र निवासी नेकसे घायल हो गया। उसके साथी बबलू निवासी नगला भवानी और विपिन निवासी पेसोई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की लाइसेंसी बंदूक, तमंचा, दो कारतूस, 1590 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। नेकसे और विपिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें