फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी-लूट की योजना बना रहे तीन आरोपी तमंचों के साथ गिरफ्तार

पंकज जैन Updated Tue, 25 Aug 2026 07:18 PM IST

जैथरा। एटा के जैथरा क्षेत्र से बड़ी खबर है। चोरी-लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों मैक्स पिकअप में सवार होकर किसी वारदात की फिराक में थे। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर पुलिस ने मैक्स पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वाहन से रस्सा, लोहे का सब्बल और हथौड़ा भी मिला। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विवेक और पवन उर्फ लालू निवासी पटियाली जिला कासगंज और मोनू निवासी जरारी थाना जैथरा के रूप में की है। तीनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मोनू के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें