फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सातवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में माैत, परिवार में मची चीख-पुकार

एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के तखावन गांव में बुधवार शाम 11 वर्षीय छात्रा वंशिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गांव निवासी योगेंद्र सिंह जादौन की बेटी थी और कक्षा सात में पढ़ती थी। घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है। ननिहाल पक्ष ने शाम सात बजे पुलिस को सूचना दी। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रात 12 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें